Skip to content

Punjab News: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर धारदार हथियार से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर गुरुवार को हमला किया गया।

Punjab News: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर धारदार हथियार से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर गुरुवार को हमला किया गया।

निहंग ने कृपाण से किया हमला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी है, जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

घटना के बाद सुखबीर बादल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने हमलावर को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।