Skip to content

Aaj ka Panchang: आज करें भगवान गणेश जी की पूजा, सभी विध्न होंगे दूर, जाने आज का पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 08 January 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी बुधवार 08 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन बुधवार (Wednesday) है। आज के दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी एवं दशमी तिथि है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

अतः प्रातः काल से मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत को करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सिद्ध एवं साध्य योग का संयोग बन रहा है।

Ganesh Ji
Ganesh Ji

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 08 January 2025)

इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

सूर्योदय व सूर्यास्त

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 41 मिनट पर
  • चंद्रोदय- दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर
  • चंद्रास्त- देर रात 02 बजकर 30 मिनट पर

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से 01 बजकर 46 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक
  • दिशा शूल - उत्तर
lord Lakshmi Ganesh Puja
Lord Lakshmi Ganesh Puja

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ

Watch on Daily Samvad