Skip to content

Aaj Ka Panchang: मां वैभव लक्ष्मी जी का आज रखें व्रत, हर मनोकामना होगी पूरी, पढ़ें पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 24 January 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 24 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। आज माघ के कृष्ण पक्ष की दशमी एवं एकादशी है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर साधक अपने घरों पर स्नान-ध्यान के बाद विधिवत लक्ष्मी नारायण जी की पूजा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए वैभव लक्ष्मी व्रत रख रहे हैं। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर वृद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक पर धन की देवी की कृपा बरसेगी। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

Lord Lakshmi Mata
Lord Lakshmi Mata

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 January 2025)

ज्योतिषियों की मानें तो माघ के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर वृद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र का भी संयोग है। इस योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी

सूर्योदय व सूर्यास्त

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 54 मिनट पर
  • चंद्रोदय- रात 03 बजकर 33 मिनट पर (25 जनवरी)
  • चंद्रास्त- दोपहर 01 बजकर 01 मिनट पर
Lord Lakshmi Mata
Lord Lakshmi Mata

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 03 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 51 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट तक
  • दिशा शूल - पश्चिम
Lord Lakshmi Mata
Lord Lakshmi Mata

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

Watch on Daily Samvad