Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज भगवान कार्तिकेय की करें पूजा, बन रहे कई शुभ योग; जाने पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang: आज 05 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है रविवार (Sunday)। पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 05 जनवरी को है। इस तिथि पर स्कंद षष्ठी मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस दिन भगवान कार्तिकेय (Lord Kartikeya) की पूजा-अर्चना करने का विधान है। स्कंद षष्ठी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 05 January 2025)।

Puja Path
Puja Path

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 05 January 2025)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 38 मिनट पर

चंद्रोदय- सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर

चंद्रास्त- रात 11 बजकर 15 मिनट पर

वार - रविवार

ऋतु - शिशिर

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से 02 बजकर 52 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 03 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 04 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 20 मिनट तक

दिशा शूल - उत्तर

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

इन मंत्रो का करें जप

शत्रु नाशक मंत्र

ऊं शारवाना-भावाया नमः

ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा

देवसेना मनः काँता कार्तिकेया नामोस्तुते

ऊं सुब्रहमणयाया नमः

सफलता हेतु मंत्र

आरमुखा ओम मुरूगा

वेल वेल मुरूगा मुरूगा

वा वा मुरूगा मुरूगा

वादी वेल अज़्गा मुरूगा

अदियार एलाया मुरूगा

अज़्गा मुरूगा वरूवाई

वादी वेलुधने वरूवाई

कार्तिकेय गायत्री मंत्र

ओम तत्पुरुषाय विधमहे: महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कन्दा प्रचोद्यात: