Skip to content

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा में पढ़ाई (Study in Canada) के बाद नौकरी (Job in Canada) करने गए पंजाब (Punjab) के एक युवक की मौत हो गई। कनाडा (Canada) से दुखदायी खबर है। पंजाब संगरूर (Sangrur) के सुनाम ऊधम सिंह वाला के गांव चट्ठा सेखवां के एक युवक की कनाडा (Canada) के शहर सरी (Surrey) में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के अनुसार, सुनाम विधानसभा क्षेत्र के गांव चट्ठा सेखवां में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक बेहद साधारण परिवार का युवक पवनदीप सिंह पुत्र हमीर सिंह करीब डेढ़ साल पहले रिश्तेदारों की मदद से रोजी रोटी कमाने के लिए कनाडा गया था। इसी बीच पवनदीप सिंह की अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

Canada News
Canada News

शव भारत लाने की मांग

विधवा मां के जवान बेटे की अचानक मौत की खबर से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं चट्ठे सेखवां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने सरकार और सामाजिक संगठनों से युवक का शव भारत वापस लाने की मांग की है।

https://youtu.be/mb75iTjm44s

Watch on Daily Samvad