Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब में इस नेता के घर के बाहर गोलीबारी, परिवार में भय का माहौल

Firing In Punjab: पंजाब में इस नेता के घर के बाहर गोलीबारी, परिवार में भय का माहौल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, तरनतारन। Firing In Punjab: पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) से आज सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां अज्ञात लोगों ने शिवसेना (Shiv Sena) बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू (Ashwini Kumar Kukku) के घर के बाहर गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन राउंड घर के बाहर फायर (Fire) किए गए है, जिसके निशान घर के गेट पर भी है। इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है।

Firing at Ashwini Kumar Kukku house
Firing at Ashwini Kumar Kukku house

मारने की धमकियां मिल चुकी

अश्विनी कुमार कुक्कू ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। फोन करने वालों ने खुद को खालिस्तान समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Watch on Daily Samvad