Skip to content

Holiday News: पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान, पढ़ें आदेश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Holiday News: पंजाब में एक और छुट्टी सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब (Punjab) में आज धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया गया। 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों के विद्यार्थी कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसके चलते पंजाब के कई जिलों में 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया गया है। जिन जिलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है वह निम्न हैं।

पढ़ें कब और कहां छुट्टी?

  • जालंधर - कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा जालंधर के सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • अमृतसर - गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • तरनतारन - तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर द्वारा सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • नवांशहर - नवांशहर के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • रूपनगर - गणतंत्र दिवस समारोह में रूपनगर पहुंचे मुख्य मेहमान ने सभी स्कूलों, में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
  • मोहाली - 27 जनवरी को मोहाली में डिप्टी कमिश्नर द्वारा सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • फाजिल्का - गणतंत्र दिवस समारोह में फाजिल्का पहुंचे मुख्य मेहमान ने सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
  • फिरोजपुर - फिरोजपुर में भी सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • अबोहर - अबोहर में एस.डी.एम. द्वारा सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • मोगा - मोगा में 27 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • बरनाला - डिप्टी कमिश्नर द्वारा सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • मानसा - डिप्टी कमिश्नर मानसा ने सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Watch on Daily Samvad