Skip to content

IAS Transfers: सरकार ने 31 IAS अफसरों का किया तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ। IAS Transfers News: सरकार (UP Government) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 31 आईएएस (IAS) अफसरों का ट्रांसफर (Transfers) कर दिया। इसमें तीन मंडलों के कमिश्नर और 14 जिलों के डीएम (DM) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार ने मेरठ, आगरा, अलीगढ़ में नए कमिश्नर बनाए गए। जबकि मथुरा, बुलंदशहर, लखनऊ, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के डीएम बदले गए।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

गंगवार की 5 साल बाद सीएमओ में एंट्री

लखनऊ डीएम सूर्यपाल सिंह गंगवार की 5 साल बाद फिर सीएमओ में एंट्री हो गई है। सूर्यपाल गंगवार और कानपुर डीएम राकेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। सूर्यपाल गंगवार की जगह अलीगढ़ डीएम विशाख जी और राकेश कुमार की जगह बागपत डीएम जितेंद्र सिंह को तैनात किया गया है।

सुहास एलवाई से महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का कार्यभार वापस ले लिया गया है। अब उनके पास सिर्फ सचिव सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का प्रभार रहेगा।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Watch on Daily Samvad