Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में स्कूल के पास लगी भयानक आग, मची भगदड़

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में कस्बा आदमपुर में गन्ने की वेस्टेज को भीषण आग (Fire) लग गई। आग लगने के बाद साथ वाले स्कूल में मौजूद बच्चों को को तुरंत बाहर निकालना पड़ा। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। लोगों के मुताबिक आग तारों से निकली चिंगारी से लगी थी। थाना आदमपुर की पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पहुंच गई थी। ये घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है।

View near the fire in Alavalpur.
View near the fire in Alavalpur.

अलावलपुर के पास हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, आदमपुर के अलावलपुर एरिया में ये घटना हुई है। हाई वोल्टेज तार से निकली चिंगारी के कारण गन्ने की वेस्टेज से भरी ट्रॉली में आग लग गई। जिससे पूरी ट्रॉली जलकर राख हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। एक फायर ब्रिगेड वाहन को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जिसकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया था।

जहां आग लगी, वहीं पर था सरकारी स्कूल

बता दें कि, जिस जगह पर आग लगी, वहां पर एक सरकारी स्कूल था। आग लगने के बाद काफी दूर दूर तक धुआं फैलने लगा। जिसके चलते तुरंत मौके स्कूल में मौजूद बच्चों को वहां से निकाल लिया गया। फिलहाल घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि गन्ने के वेस्टेज पुरी तरह से जलकर राख हो गई थी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने में काफी मदद की।

Watch on Daily Samvad