Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पार्षद तरसेम लखोत्रा ने छोड़ी AAP, मेयर चुनाव से पहले हो गए थे गायब!

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) चुनाव में बहुमत जुटाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने भले वनीत धीर (Vaneet Dhir) को मेयर (Mayor) बना दिया है, लेकिन आने वाले दिनों में मेयर की मुश्किलें बढ़ने वाली है। इसकी शुरूआत आज से हो गई है। आजाद पार्षद ने AAP से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। जिससे हाउस में AAP के कौंसलरों की संख्या घटने लगी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जालंधर (Jalandhar) के आजाद पार्षद तरसेम लखोत्रा ने AAP से अलग होने का ऐलान कर दिया है। जिससे AAP से पार्षदों का अलग होने की शुरूआत हो गई है। तरसेम लखोत्रा टकसाली कांग्रेसी हैं। वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें टिकट नहीं दी गई है, तो वे आजाद लड़ गए और जीत गए। इसके बाद उन्हें AAP ने अपनी पार्टी में शामिल करवाने का दावा किया।

तरसेम लखोत्रा को AAP ज्वाइन करवाया था
तरसेम लखोत्रा को AAP ज्वाइन करवाया था

लखोत्रा हो गए थे गायब!

सूत्र बता रहे हैं कि कल यानि शनिवार को मेयर चुनाव से ठीक पहले तरसेम लखोत्रा गायब हो गए थे। कहा जा रहा है कि तरसेम लखोत्रा मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस के संपर्क में थे। जिससे वे कांग्रेस ज्वाइन करवाने वाले थे। इस इनपुट के बाद AAP हरकत में आई। इसके बाद लखोत्रा को गायब हो गए।

सूत्र बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी ने तरसेम लखोत्रा को डिप्टी मेयर बनाने का वायदा किया था। लेकिन मलकीत सिंह सुभाना को डिप्टी मेयर बना दिया गया। जिससे तरसेम लखोत्रा ने AAP छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा से जो पार्षद AAP में गए हैं, वे भी घर वापसी कर सकते हैं।

मेयर ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

इस दौरान पता चला है कि नवनियुक्त मेयर वनीत धीर ने आज रविवार को छुट्टी वाले दिन नगर निगम में प्रेस कांफ्रेंस बुला ली। फिलहाल मेयर की प्रेस कांफ्रेंस किस विषय पर अभी पता नहीं है।

Watch on Daily Samvad