Skip to content

Jalandhar News: जालंधरवासी सावधान, शहर में घूम रहा ये जानवर

Jalandhar News: जालंधरवासी सावधान, शहर में घूम रहा ये जानवर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधरवासी जरा ध्यान दे। घर से बहार निकलने से पहले ये खबर पढ़ ले। दरअसल, पंजाब के जालंधर (Jalandhar) शहर में एक खूंखार जानवर घूम रहा है। जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) में जी पॉकेट बिल्डिंग के पास एक जंगली जानवर (बारासिंघा) देखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

यह वीडियो राहगीरों ने अपने फोन में तब रिकॉर्ड किया जब वे नया साल (मंगलवार) मनाकर घर लौट रहे थे। हालांकि, उसके बाद से बारासिंघा का कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें कि जालंधर कैंट में कई बार जंगली जानवर देखे गए हैं। इस बार शहर में बारासिंघा के घुसने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी दहशत फैल गई थी। हालांकि, जानवर से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Bahar Singa seen in Jalandhar Cantt
Bahar Singa seen in Jalandhar Cantt

शहर की ओर आ रहे जानवर

वन विभाग के अनुसार, बारासिंघा दक्षिण एशिया के अधिकांश भागों में पाया जाता है। भारत में बारासिंघा हिमालय की दक्षिणमुखी ढलानों से लेकर बर्मा, थाईलैंड, इंडोचीन और मलय प्रायद्वीप तक पाया जाता है। भारत में यह लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

इन दिनों ठंड के साथ बर्फबारी भी हो रही है, जिसके कारण जंगली जानवर दूसरी जगह तलाशने के लिए बाहर निकलते हैं, लेकिन रास्ता भटककर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। वन विभाग के अनुसार बारासिंघा एक नाजुक जानवर है। अगर इसके आसपास ज्यादा लोग इकट्ठा हो जाएं तो यह डर जाता है।

Weather Jammu Kashmir

कभी-कभी यह इतना डर जाता है कि इसकी मौत भी हो जाती है। घबराहट में जानवर खुद के साथ-साथ लोगों को भी नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए लोगों को इसका पीछा नहीं करना चाहिए। इससे इसे पकड़ना भी मुश्किल हो जाता है।