Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में मेयर वनीत धीर समेत सियासी दलों के फ्लैक्स बोर्ड उतारने के आदेश, कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई शुरू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) समेत सभी तरह के सियासी फ्लैक्स बोर्ड उतारने के आदेश दिए हैं। यह आदेश खुद मेयर वनीत धीर ने निगम कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) को दिए हैं। मेयर के आदेश के बाद कमिश्नर ने इसके लिए चार टीमें गठित की हैे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर ने शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और फ्लैक्स बोर्ड को तुरंत प्रभाव से उतारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेयर वनीत धीर ने कहा है कि सबसे पहले वो होर्डिंग्स उतारे जाएं, जिन पर मेरी तस्वीर लगी हुई है। शहर में कोई भी राजनीतिक फ्लैक्स बोर्ड और होर्डिंग्स नजर नहीं आना चाहिए।

जालंधर में मेयर वनीत धीर समेत सियासी दलों के फ्लैक्स बोर्ड उतारने के आदेश
जालंधर में मेयर वनीत धीर समेत सियासी दलों के फ्लैक्स बोर्ड उतारने के आदेश

चारों विधानसभा हलकों में टीम तैनात

मेयर के निर्देश पर चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक टीम भी गठित की गई है। इस टीम ने अपना काम शुरू कर दिया। मेयर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में किसी भी प्रकार का राजनीतिक बोर्ड नहीं होना चाहिए। फिलहाल शहर में सिर्फ धार्मिक बोर्ड ही रहेंगे।

हालांकि, महापौर ने अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में तथा धार्मिक स्थलों के पास धार्मिक बोर्ड लगाने के लिए स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। सूची को एक महीने के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए स्थान पर केवल धार्मिक बोर्ड लगाने की ही अनुमति होगी।

Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar

राजनीतिक बोर्ड लगाने की इजाजत नहीं

इसके अलावा शहर में किसी भी तरह के राजनीतिक बोर्ड लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, क्योंकि इनसे शहर की सुंदरता खराब हो रही है। कई स्थानों पर वे यातायात में बाधा डालते हैं और दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। मेयर ने कहा- विज्ञापन अनुबंध को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए विज्ञापन लगाने के स्थान तय कर लिए जाएंगे।

https://youtu.be/5LsyYlHDwX8

Watch on Daily Samvad