Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में बदमाशों ने युवक को पीटा, घटनाक्रम CCTV में कैद

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में पेट्रोल पंप पर बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। दरअसल, जालंधर में राओवाली गांव के पास यूनीक फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर देर रात कार सवार बदमाशों ने गुंडागर्दी की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आई-20 कार में सवार होकर आए युवकों ने पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर काम करने वाले लोगों को बुरी तरह से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

The accused assaulting after filling petrol at the petrol pump.
The accused assaulting after filling petrol at the petrol pump.

घटनाक्रम CCTV में कैद

मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी थप्पड़ पड़ने से बेहोश भी हो गया था। बाद में जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी तेल डलवाने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे थाना मकसूदां के एएसआई राजिंदर सिंह ने कहा- पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना पास दी गई थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फिलहाल मामले में पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं।

CCTV
CCTV

पेट्रोल पंप मालिक बोले

पेट्रोल पंप के मालिक राम निरंजन कैंथ ने पुलिस को बताया कि देर रात उनके पंप पर एक पुलिस का स्टीकर लगी आई-20 कार आकर रुकी। कार में करीब 5 हमलावर सवार थे। आरोपी ने आते ही पहले कहा की गाड़ी में तेल डाला जाए। मगर आरोपियों की कार से पहले ही एक कार खड़ी थी।

जब कर्मचारियों ने कहा कि उक्त गाड़ी में तेल डालने के बाद उनकी गाड़ी में तेल डाला जाएगा, इसी बात पर गुस्साए हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों के अनुसार वारदात के वक्त आरोपी नशे में थे। वहीं, जिन व्यक्तियों से मारपीट की गई, उन्हीं उम्र भी काफी ज्यादा है। घटना में राजिंदर प्रसाद और विशाल तिवारी गोंडा (यूपी) है। जोकि जालंधर में राओवाली के पास ही रहते हैं।

Watch on Daily Samvad