Skip to content

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में CM योगी ने मंत्रियों के साथ लगाई डुबकी, किए बड़े ऐलान

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, प्रयागराज महाकुंभ। Mahakumbh 2025: महाकुंभ प्रयागराज (Prayagraj Kumbh Mela) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उनके 54 मंत्रियों ने गंग जी में डुबकी लगाई। महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक में सीएम योगी ने कई बड़े फैसले लिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 7 जिलों को मिलाकर नया धार्मिक सर्किट बनेगा। धार्मिक सर्किट में प्रयागराज, काशी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही जिले शामिल होंगे।

Mahakumbh Yogi Meeting
Mahakumbh Yogi Meeting

योगी और सभी 54 मंत्रियों ने स्नान किया

बैठक के बाद योगी और 54 मंत्री अरैल घाट से स्टीमर के जरिए संगम के लिए रवाना हुए। रास्ते में साइबेरियन पक्षियों और मछलियों को योगी ने नमकीन खिलाई। इसके बाद संगम में योगी और सभी 54 मंत्रियों ने स्नान किया।

DGP प्रशांत कुमार ने संगम में स्नान किया

मंत्रिपरिषद बैठक से पहले सुबह यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने संगम में स्नान किया। इसके बाद खुद मोटर बोट चलाई। घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था देखी। महाकुंभ का आज 10वां दिन है। सुबह 8 बजे तक 18 लाख लोगों ने स्नान किया। अब तक 9.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

Mahakumbh Yogi Meeting
Mahakumbh Yogi Meeting

उधर, 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर-19 में आग लगी थी। इसे आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने ब्लास्ट बताया है। इसकी जिम्मेदारी भी ली है। इस पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=pJjLhVsLgSA

Watch on Daily Samvad