Skip to content

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में धर्म संसद आज, सभी इलाके सील, वाहनों की एंट्री बैन, घाटों पर नाव भी बंद, अमित शाह लगाएंगे डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में धर्म संसद आज, सभी इलाके सील, वाहनों की एंट्री बैन, घाटों पर नाव भी बंद, अमित शाह लगाएंगे डुबकी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, महाकुंभ (प्रयागराज)। Mahakumbh 2025: Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan- प्रयागराज (Prayagraj Kumbh Mela) के महाकुंभ (Mahakumbh) में आज धर्म संसद (Dharm Sansad) बुलाई गई है। इसमें सनातन बोर्ड (Sanatan Board) के गठन का ऐलान होगा। चारों शंकराचार्य, 13 अखाड़े और हजारों साधु-संत इस फैसले पर मुहर लगाएंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

सनातन बोर्ड में देशभर के 200 प्रमुख मंदिर शामिल किए गए हैं। अध्यक्ष, महामंत्री, मार्गदर्शक मंडल सहित सभी पदाधिकारी चुन लिए गए हैं। उधर, महाकुंभ में संगम स्नान करने के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आएंगे। अमित शाह करीब 5 घंटे महाकुंभ मेले में रहेंगे।

Amit Shah
Amit Shah

शाह के सीएम योगी भी लगाएंगे डुबकी

अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केंद्रीय मंत्री भी डुबकी लगाएंगे। सभी घाटों पर सुबह से नावों का संचालन रोक दिया गया है। शहर में सभी तरह के वाहनों पर बैन लगा दिया गया है। अमित शाह साधु-संतों से मिलेंगे।

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की आज से महाकुंभ में श्री हनुमंत कथा शुरू हो रही है। आज महाकुंभ का 15वां दिन है। सुबह 9 बजे तक 46.64 लाख से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं।

Mahakumbh
Mahakumbh

अब तक 13.85 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

महाकुंभ में अब तक 13.85 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। बाबा रामदेव ने महाकुंभ में सुबह योग कराया। रविवार को अखिलेश यादव ने संगम में 11 बार डुबकी लगाई।

Watch on Daily Samvad