Skip to content

Punjab News: चीनी डोर के खिलाफ कार्रवाई: पंजाब पुलिस ने 20 दिनों में चीनी डोर के जब्त किए 80,879 बंडल, 90 FIR दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर/लुधियाना। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की सोच के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने पतंग उड़ाने वाली घातक चीनी डोर ‘मांझा’ के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस पहल का उद्देश्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशानुसार घातक चीनी डोर की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने जालंधर पुलिस आयुक्त (CP) स्वप्न शर्मा और लुधियाना सीपी कुलदीप सिंह चहल के साथ दोनों शहरों के स्थानीय बाजारों का दौरा किया। उन्होंने पतंग विक्रेताओं से बातचीत कर उन्हें चीनी प्लास्टिक डोर न बेचने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने दुकानदारों से मांझा की अवैध बिक्री या उपयोग की रिपोर्ट करने की अपील की और चेतावनी दी कि इस गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

90 FIR दर्ज

विशेष डीजीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा चीनी डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले 20 दिनों में पुलिस टीमों ने राज्यभर में 80,879 बंडल चीनी डोर जब्त किए हैं और 90 एफआईआरज दर्ज की हैं।

चीनी डोर के खिलाफ अभियान शुरू करने के साथ ही विशेष डीजीपी ने गणतंत्र दिवस-2025 को ध्यान में रखते हुए जालंधर और लुधियाना में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की। उन्होंने इन शहरों के महत्वपूर्ण स्थानों पर योजनाबद्ध और रणनीतिक छापेमारी की।

Punjab Police take Action against Chinese thread
Punjab Police take Action against Chinese thread

नाकों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने जालंधर और लुधियाना आयुक्तालय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व गश्त तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यस्त बाजार क्षेत्रों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए व्यापक सुरक्षा उपायों की एक श्रृंखला भी शुरू की।

विशेष डीजीपी ने सभी सीपीज/एसएसपीज को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी इन नाकों से गुजरने वाले अधिकतम वाहनों की पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे।

Watch on Daily Samvad