Skip to content

Punjab News: अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनने की पहली वर्षगांठ पर बार एसोसिएशन ने करवाया सुंदरकांड का पाठ

Punjab News: अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनने की पहली वर्षगांठ पर बार एसोसिएशन ने करवाया सुंदरकांड का पाठ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: फिरोजपुर में जिला बार एसोसिएशन ने अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनने पर पहली वर्षगांठ की खुशी में जिला कचहरी परिसर में सभी वकीलों के सहयोग से पंचम श्री सुंदरकांड का पाठ करवाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जिसमें श्री वरिंद्र अग्रवाल जिला सेशन जज, श्री नवल कुमार, श्री केवल कृष्ण, श्री हरदीप सिंह, श्रीमति राजविंदर कौर सभी एडिशनल जिला एव सेशन जज समेत सभी न्यायाधीश और एडवोकेट ने श्री सुंदरकांड के पाठ का आनंद उठाया। श्री सुंदरकांड का पाठ केदार बद्रीनाथ उत्तराखंड रामायणी सभा द्वारा किया गया।

पाठ का गुणगान

पाठ का गुणगान पंडित अश्विनी शर्मा दीपक जोशी अशोक गर्ग और उनकी मंडली के मेंबर्स की तरफ़ से किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के उपरांत सभी के लिए लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसदीप सिंह कंबोज, सुखजीत सिंह छिन्ना जनरल सेक्रेटरी, बसंत लाल मल्होत्रा एडवोकेट, मनोहर लाल चुग, वी सी पुरी, पंडित सतीश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

इसके साथ ही पृथ्वी पुग्गल, अश्वनी धींगड़ा, नवीन पूरी, अविनाश गुप्ता, साहिल गुप्ता, रोहित अरोड़ा, उज्जवल श्रीवास्तव, अभय बत्रा, अनिल अग्रवाल, पीटर भट्टी, शाम सुंदर मोंगा, विनोद हंडा, मनिद्र वोहरा, अर्शदीप सिंह, विजय बहल रिटायर्ड तहसीलदार, जसमेल सिंह लाड़ी गहरी और बार एसोसिएशन के वकील, सरकारी वकील, कोर्ट स्टाफ, क्लर्क टाइपिस्ट एसोसिएशन के मेंबर्स और मुंशी हाज़िर रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=GcyeheWnJ0k

Watch on Daily Samvad