Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने फहराया तिरंगा, सबको दी शुभकामनाएं

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। पंजाब में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया लुधियाना में और मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज पटियाला में तिरंगा फहराया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस दौरान पंजाब के 24 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री अवॉर्ड (CM Award) से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें 5 को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 19 को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जा रहा है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब सरकार की सिफारिश पर इन नामों की घोषणा की।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1883371751754637755

पंजाब का अहम योगदान

पटियाला में संबोधन करते हुए सीएम मान ने कहा कि देश के अन्न भंडार भरने में पंजाब का अहम योगदान है। लेकिन दुख से कहना पड़ रहा है कि हमारे अन्नदाता को हड़ताल करनी पड़ रही है।

धरने देने पड़ रहे है। पहली बार हुआ कि मरण-व्रत करने पड़ रहे हैं। केेंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों को बुलाकर बातचीत करे। जिससे ट्रैक्टरों के मुंह दिल्ली की बजाय खेतों की तरफ हो। किसान खेतों में अच्छे लगते है।

Republic day
Republic day

CM ने पटियाला के नए मेयर को दी शुभकामनाएं

सीएम ने पटियाला में चुने नए मेयर को बधाई दी। उन्होंने मेयर को पटियाला में साफ सफाई के आदेश दिए। साथ ही कहा कि अब शहर का विकास का काम करना है। उन्हें किसी तरह पैसे की कमी नहीं आनी चाहिए।

Watch on Daily Samvad