Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में टेका माथा, संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की दी बधाई

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, भट्ठा साहिब (रोपड़)। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh Ji) के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु साहिब की ओर से दिखाए मार्ग पर चलते हुए नए जोश, लगन, समर्पण और वचनबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का प्रण लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आज यहां रोपड़ के गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेकने के उपरांत मुख्यमंत्री ने दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरु ने हमें जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने का उपदेश दिया था।

CM Mann bowed his head at Gurdwara Bhatta Sahib

एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित करता

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र दिन पर हमें सभी को लोगों की सेवा के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और तनदेही के साथ निभाने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का महान जीवन और दर्शन मानवता को एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का शांति, मानवता, प्यार और आपसी भाईचारे का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक हो जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग की भलाई को सुनिश्चित कर रही है।

CM Mann bowed his head at Gurdwara Bhatta Sahib

अरदास की

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और राज्य की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। उन्होंने यह भी अरदास की कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारे की डोर दिन-ब-दिन और मजबूत हो और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे।

भगवंत सिंह मान ने लोगों से इस पवित्र दिन को जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर श्रद्धा भावना और तनदेही के साथ मनाने का आह्वान किया।