Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने विधायक गोगी के निधन पर शोक किया व्यक्त

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने विधायक गोगी के निधन पर शोक किया व्यक्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी (MLA Gurpreet Singh Gogi) के असामयिक और दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिनका बीती रात निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मुख्यमंत्री आज यहां विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गोगी को मेहनती, समर्पित और प्रतिबद्ध साथी बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और आम आदमी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि गोगी पार्टी के समर्पित सिपाही थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गोगी ने लोगों, खासकर अपने हलके के लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया।

Gurpreet Bassi Gogi and Bhagwant Mann
Gurpreet Bassi Gogi and Bhagwant Mann

बड़ी रिक्तता छोड़ दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गोगी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने ‘आप’ और लोगों के दिलों में एक बड़ी रिक्तता छोड़ दी है।

इस दौरान भगवंत सिंह मान ने गोगी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।

Watch on Daily Samvad