Skip to content

Punjab News: दसवीं -12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां करें चेक

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं वोकेशनल और NSQF विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट (Date Sheet) जारी कर दी है। परीक्षाएं 27 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की तरफ से इस बारे जानकारी स्कूलों को भेज दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

साथ ही स्कूल प्रिंसिपल को कहा है कि विद्यार्थियों (Students) को एग्जाम की डेटशीट नोट करवा दें। डेटशीट संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है। इसके अलावा बोर्ड से ईमेल पर [email protected] पर संपर्क किया ज सकता है।

exam

करीब 7 लाख स्टूडेंट्स होंगें शामिल

PSEB की दसवीं और 12वीं कक्षा के लिए पूरे पंजाब से करीब सात लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगें। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बैंकों के माध्यम से स्कूलों में भेजे जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा के दौरान सिक्योरिटी कड़ी रहेगी।

बोर्ड द्वारा अपनी सारी वर्किंग CBSE और इंटरनेशनल बोर्ड की तर्ज पर की जाती है। ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।