Skip to content

Punjab News: पंजाब में वकील पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया भर्ती

Punjab News: पंजाब में वकील पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया भर्ती
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में एक वकील (Lawyer) पर जानलेवा हमला किया गया। श्री अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएफएल गेट नंबर एक के पास वकील यश करवासरा को अज्ञात बदमाशों ने गोलियां मार दीं। घटना उस समय हुई जब वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

घायल वकील के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार कुछ युवकों ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने पिस्तौल से एक के बाद एक फायर किए, जिसमें वकील यश को दो गोलियां लगीं। वकील ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

Injured lawyer admitted in hospital
Injured lawyer admitted in hospital

अस्पताल में भर्ती कराया

फिलहाल उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए विभिन्न टीमों और सीआईए स्टाफ को लगाया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Watch on Daily Samvad