Skip to content

Punjab News: पतंग उड़ा रहे बच्चे को यूं खींच ले गई मौत, जाने पूरा मामला

Punjab News: पतंग उड़ा रहे बच्चे को यूं खींच ले गई मौत, जाने पूरा मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के पटियाला (Patiala) में पतंग (Kite) उड़ाते समय छत से गिर गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। यह घटना पटियाला के सहजपुरा रोड स्थित कुलारां मोहल्ला में रविवार यानि कल देर शाम हुई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बच्चे की पहचान पटियाला के गांव कुलारां निवासी 11 वर्षीय जशनदीप सिंह के रूप में हुई, जो पांचवीं कक्षा का छात्र है। मृतक जशनदीप के पिता गुरतेज सिंह ने बताया- उनका बेटा अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी वह छत से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वे उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

died
died

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बच्चे का इलाज कर रहे डॉ. सुरिंदर सिंह के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे कुछ नहीं बताया जा सका। जब तक परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की मां पिछले ढाई साल से अपने मायके में रह रही थी।

पुलिस ने अभी तक मामले में किसी भी तरह से हाथ नहीं डाला है। मौत के बाद परिजन बच्चे का शव अस्पताल से ले गए। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।