Skip to content

Punjab News: पंजाब में चली गोलियां, नौजवान की मौत

Punjab News: पंजाब में चली गोलियां, नौजवान की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमृतसर के टाहली वाले चौक में चली गोलियों (Firing) के कारण एक नौजवान की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

वारदात में घायल युवक को पहले अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सिमरपाल सिंह निवासी हुसैनपुरा चौक के रूप में हुई है।

Simarpal Singh
Simarpal Singh

आरोपी की तलाश शुरू

इस मामले में दुकानदारों का कहना है कि बाजार में कई दुकानदार सोने की कमेटियाँ चलाते हैं और आज भी सोने की कमेटी को लेकर बातचीत चल रही थी, जिस दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी नौजवान ने गोलियां चला दीं, जिसमें युवक सिमरपाल सिंह की मौत हो गई है।

वहीं, एस.पी. हरपाल का कहना है कि दुकान को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसमें गोलियां चलीं। फिलहाल थाना बीड़विंड की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमलावर की पहचान चरनजीत के रूप में हुई है, जोकि बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर निकाय चुनावों में वार्ड नंबर 42 से उम्मीदवार था।

Watch on Daily Samvad