Skip to content

Punjab News: पार्षद के घर के बाहर फायरिंग, जमकर हंगामा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में एक ही दिन में दूसरी बड़ी घटना सामने आई। खबर है की लुधियाना में गोलियां (Firing) चली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

दरअसल, अब एक पार्षद के घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी अनुसार किदवई नगर स्थित पार्षद के घर के बाहर फायरिंग की गई है, जिस दौरान गाड़ी के शीशे पर गोली लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।

Firing
Firing

छानबीन जारी

गोलियां किन लोगों ने चलाई है, इस बारे अभी तक सूचना नहीं मिली है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना नं. 2 की पुलिस मौके पर पहुंची है तथा घटना को लेकर छानबीन जारी है।

जिक्रयोग्य है कि इससे पहले शहर के न्यू माधोपुरी इलाके में आज दोपहर छत पर खेल रही एक बच्ची के गोली लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें बच्ची के सिर में गोली लगी थी। वहीं अब एक पार्षद के घर के बाहर फायरिंग होने की सूचना है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Watch on Daily Samvad