Skip to content

Punjab News: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी का देहांत, कल होगा संस्कार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया (Balwant Singh Ramoowalia) की पत्नी व भाजपा नेता अमनजोत कौर रामूवालिया की माता जरनैल कौर (Jarnail Kaur) का देहांत हो गया है। वह 86 साल की थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

वह काफी समय से कैंसर (Cancer) की बीमारी से पीड़ित थी। उनका संस्कार मंगलवार को मोहाली के बलौंगी स्थित श्मशान घाट पर बाद दोपहर दो बजे होगा। इस मौके कई लोग मौजूद रहेंगे।

Former Union Minister Balwant Singh Ramoowalia's wife passes away
Former Union Minister Balwant Singh Ramoowalia's wife passes away

कुछ दिनों से गुरुग्राम में रह रही थी

जरनैल कौर पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी। साथ ही कुछ समय से वह गुरुग्राम में अपनी बेटी नवजोत कौर व दामाद कैप्टन अजय कुमार के पास थी।

साथ ही बीती शाम उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह अपने पीछे पुत्र नवतेज गिल, दो बेटियां छोड़ गई। उनका निवास स्थान फेज-नौ मोहाली में है।