Skip to content

Punjab News: NRI पंजाबियों के लिए अच्छी खबर, पंजाब सरकार ने शिकायतों के निपटारे के लिए उठाए कदम

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई देश की पहली और विलक्षण सेवा श्रृंखला के तहत, दूसरी "ऑनलाइन NRI मिलनी" 3 जनवरी, 2024 को सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों की शिकायतें सुनना और उनका त्वरित समाधान प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं को जल्द और सरल तरीके से हल करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। ताकि बिना किसी परेशानी के उनकी शिकायतों का जल्द और सार्थक हल किया जा सके।

Kuldeep Singh Dhaliwal
Kuldeep Singh Dhaliwal

भाग लें और इसका लाभ उठाएं

धालीवाल ने बताया कि 3 जनवरी को सुबह 11:00 बजे लाइव लिंक https://nicvc.webex.com/nicvc/j.php?MTID=ma44dd403edced44b58c769106bbb77ce के माध्यम से प्रवासी पंजाबी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि NRI पंजाबी अपनी लिखित शिकायतें ईमेल आईडी: [email protected] पर भी भेज सकते हैं।

धालीवाल ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक प्रवासी पंजाबी अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए "ऑनलाइन एनआरआई मिलनी" में भाग लें और इसका लाभ उठाएं।