Skip to content

Punjab News: पंजाब में फिर होगी बारिश, अलर्ट जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: नए साल का आगमन सर्द हवाओं और घने कोहरे के साथ हुआ है। इसी बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पंजाब में कहर बरसा रही ठंड के बीच एक बार फिर बारिश (Rain) होगी। मौसम विभाग (IMD) पंजाब में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा बठिंडा, मोगा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बरनाला में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसके साथ ही पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। अमृतसर (Amritsar) और पठानकोट में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई है और इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

Punjab Weather Update
Rain Alert

इन राज्य में बारिश की संभावना

धूप न निकलने से लोग दिन में भी ठंड से कांप रहे हैं और तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 जनवरी फिर मौसम करवट लेगा और राज्य में बारिश होगी।

बताया जा रहा है कि 4 जनवरी को एक और वेस्ट्रन डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है जिस कारण 4 जनवरी को पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 5 और 6 जनवरी को भी पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार है।