Skip to content

Punjab News: पंजाब में वकीलों की स्ट्राइक, जानें पूरा मामल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: आज पंजाब भर में वकील हड़ताल (Lawyers Strike) पर हैं। जानकरी के मुताबिक एडवोकेट हसन सिंह पर फतेहगढ़ साहिब में अमलोह नगर परिषद चुनाव के दौरान हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने के कारण वकीलों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है। इसके चलते आज वकील हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आपको बता दें कि एडवोकेट हसन सिंह खन्ना समराला बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। इसके चलके आज खन्ना (Khanna) और समराला सहित पूरे पंजाब में वकील हड़ताल पर हैं। इसके साथ ही आज एस.एस.पी. दफ्तर फतेहगढ़ साहिब के बाहर धरना दिया जाएगा। इसे लेकर जानकारी देते हुए मोहाली बार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि आज अदालतें खुली है पर वकील काम नहीं करेंगे।

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं

गौरतलब है कि एडवोकेट हसन सिंह की भाभी गर कौंसिल चुनाव में उम्मीदवार थी। मतदान के दिन हसन सिंह पोलिंग बूथ पर मौजूद थे। इस दौरान हसन सिंह पर विधायक गैरी वड़िंग के भाई मनी वड़िंग ने अपने साथियों संग मिल हमला कर दिया।

इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में वह पंजाब के DGP को भी पत्र लिख चुके हैं पर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते वह आज प्रदर्शन कर रहे हैं।