Skip to content

Punjab News: हाईवे पर वाहनों की जबरदस्त टक्कर, 2 गंभीर रूप से घायल

Punjab News: हाईवे पर वाहनों की जबरदस्त टक्कर, 2 गंभीर रूप से घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जगराओं। Punjab News: पंजाब के जगराओं (Jagraon) में सोमवार की सुबह लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर गांव सोहिया के नजदीक दो कैंटरों की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे एक कैंटर के चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

चालक की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्तियों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।

canters collided on Ferozpur Highway in Jagraon
canters collided on Ferozpur Highway in Jagraon

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

NH 95 हाईवे लुधियाना-फिरोजपुर पर लुधियाना दो कैंटर जगराओं की तरफ आ रहे थे। जैसे ही गांव सोहिया के नजदीक पुल से नीचे की तरफ उतरे तो आगे वाले कैंटर चालक ने कोई वाहन आगे आ जाने के कारण ब्रेक लगा दिया।

जिससे पीछे आ रहे कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस हादसे में कैंटर ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कैंटर के टूटे हिस्से को हाईवे से हटाकर रास्ता सुचारु कराया गया।