Skip to content

Punjab News: अमृतसर में मेयर का चुनाव आज, कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर

Punjab News: अमृतसर में मेयर का चुनाव आज, कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: Mayor of Amritsar- पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का आज चुनाव होगा। अमृतसर को आज नया मेयर मिलने वाला है। आज शाम 4:00 बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर के ऑडिटोरियम में नगर निगम अमृतसर के नवनियुक्त 85 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

अमृतसर (Amritsar) में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने वाला है। इस समय आम आदमी पार्टी के पास 33 पार्षद और 6 विधायक कुल 39 सदस्य हैं।

Municipal Corporation Amritsar
Municipal Corporation Amritsar

कांग्रेस के पास 41 पार्षद

वहीं कांग्रेस के पास 41 पार्षद है। मेयर चुनाव के बहुमत के लिए 46 सदस्यों का बहुमत होना जरूरी है। अब अगर 7 और पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा हो जाएगी। वहीं कांग्रेस 46 पार्षद पूरे कर पाई तो गेंद उनके पाले में होगी अगर कोई भी पार्टी 46 का आंकड़ा ना छू पाई तो मेयर चुनाव पोस्टपोन हो जाएगा।

Watch on Daily Samvad