Skip to content

Punjab News: पंजाब के सभी बस अड्डों पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, जानें वजह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के विज़न के अनुसार, लोहड़ी के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज प्रदेश भर के सभी बस स्टैंडों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

यह अभियान डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देश पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलाया गया।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

दिए ये निर्देश

स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी), कानून और व्यवस्था, अर्पित शुक्ला, जो इस राज्य-स्तरीय अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सीपीज/एसएसपीज को एसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग्स की मदद से बस स्टैंडों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने पूछताछ के लिए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। सभी पुलिसकर्मियों को इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति के साथ शिष्टाचार से पेश आने के सख्त निर्देश दिए गए थे।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न बस स्टैंडों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के लिए 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 493 पुलिस टीमों को तैनात किया गया था, ताकि आम जनता को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े।

Punjab police conducts search operations at bus stands
Punjab police conducts search operations at bus stands

3514 लोगों की तलाशी

उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग 249 बस स्टैंडों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 3514 लोगों की तलाशी ली गई, जबकि पूछताछ के लिए 77 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 3 आपराधिक मामले दर्ज किए और 950 ग्राम भुक्की, 70 बोतलें अवैध शराब और 120 अल्प्राज़ोलम की गोलियां भी बरामद कीं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बस स्टैंडों के आसपास खड़े वाहनों की भी चेकिंग की। उन्होंने बताया कि टीमों द्वारा 318 वाहनों के चालान किए गए और 17 वाहन जब्त किए गए। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे

Watch on Daily Samvad