Skip to content

Punjab News: पंजाब शिक्षा विभाग ने मिड डे मील के मेन्यू में किए बदलाव, जारी हुए नए आदेश

Punjab News: पंजाब शिक्षा विभाग ने मिड डे मील के मेन्यू में किए बदलाव, जारी हुए नए आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्कूलों में पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने मिड-डे मील को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। दरअसल, पंजाब में सर्दियों को ध्यान में रखते हुए मिड डे मील (Mid Day Meal) में अब स्टूडेंट्स को देसी घी का हलवा व खीर भी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने नए साल के लिए मिड डे मील का मेन्यू जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

8 दिसंबर को स्कूल खुलते ही यह मेन्यू लागू हो जाएगा। यह मेन्यू 31 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद सरकार की तरफ से इसमें बदलाव किया जाएगा। इससे पहले बच्चों को फल देने का फैसला लिया गया था। उस समय विभाग की तरफ तर्क दिया गया था कि इससे बच्चों को शारीरिक रूप से फायदा होगा, जबकि किसानों को भी इससे फायदा मिलेगा। अगर किसी जगह निर्धारित मीनू का पालन नहीं होगा तो स्कूल प्रिंसिपल पर कार्रवाई होगी।

19 हजार स्कूलों में परोसा जाता खाना

पंजाब में 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं। जहां पर पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक खाना परोसा जाता है। इसके पीछे कोशिश यही है कि बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाएगा।

विभाग की तरफ से मिड डे मील के लिए उचित फंड मुहैया करवाया जाता है। साथ ही मिड डे मील में बच्चों को दिए जाने वाले सारे खाने का रिकॉर्ड रखा जाता है। इसके लिए सारे स्कूलों कुक तैनात किए गए है।

यह रहेगा मिड डे मील का मेन्यू

सोमवार - दाल (मौसमी सब्जियां मिलाकर) व रोटी

मंगलवार - राजमा चावल व खीर

बुधवार - काले व सफेद चने (आलू मिलाकर) पूरी रोटी समेत देसी घी का हलवा

वीरवार - कढ़ी (आलू व प्याज के पकौड़ों सहित) व चावल

शुक्रवार - मौसमी सब्जी व रोटी

शनिवार - माह चने की दाल, चावल व किन्नू