Skip to content

Punjab News: पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, स्टेज पर कलाकार की मौत; जाने पूरा मामला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, पंजाब में पटियाला (Patiala) के एक निजी रिजॉर्ट में स्टेज पर भांगड़ा (Bhangra) करते हुए कलाकार की अचानक मौत हो गई। उसकी मौत का वीडियो (Video) भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जिसमें वह पहले पूरे जोश से नाच रहा है लेकिन अचानक नीचे गिर जाता है और कुछ देर में उसकी मौत हो जाती है। उसके साथी कलाकारों ने बताया है कि मरने वाला बब्बू पिछले काफी समय से भांगड़ा पार्टी के साथ ही काम कर रहा था। परिवार के अनुसार उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी या अन्य कोई दिक्कत नहीं थी। मृतक का नाम बब्बू था।

Person performing Bhangra on stage suddenly fell down and died
Person performing Bhangra on stage suddenly fell down and died

वह पटियाला के राजपुरा का रहने वाला था। बब्बू अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसके 2 छोटे बच्चे हैं। घटना मंगलवार (7 जनवरी) की है। यह शादी पटियाला के राजपुरा स्थित बेदी फार्म (रिजॉर्ट) में थी। इसमें स्थानीय भांगड़ा पार्टी को बुलाया गया था।

20 सेकेंड के वीडियो में दिखी लाइव मौत

शादी समारोह से इस घटना का करीब 20 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें भांगड़ा पार्टी के सदस्य स्टेज पर भांगड़ा कर रहे हैं। वह एक पंजाबी गाने पर नाच रहे हैं। थोड़ी देर में आगे की पंक्ति में भांगड़ा कर रहा व्यक्ति चक्कर खाकर गिर जाता है।

उसके गिरते ही बाकी कलाकार सदस्य नाचना बंद कर फौरन अपने साथी की ओर दौड़ते हैं। वे उसे संभालने की कोशिश करते हैं। इस दौरान भांगड़ा देखने के लिए पार्टी में बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे।

died
died

उठाने की कोशिश की

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि व्यक्ति के गश खाकर गिरने के बाद लोग भी उसके पास दौड़कर पहुंचे। उसके ऊपर पानी के छींटे मारकर उसे उठाने की कोशिश की। इसके बाद फौरन गाड़ी में डालकर उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया।

केवल नब्ज देखकर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि, इसकी कोई डॉक्टरी रिपोर्ट नहीं है। रात में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। वे रात में ही पहुंच गए थे और शव को अस्पताल से अपने घर ले गए। आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।