Skip to content

Punjab News: पंजाब में 14 जनवरी को हड़ताल की घोषणा, जमीन-प्लाट, मकान और सम्पतियों की रजिस्ट्री होगी बंद, जाने वजह

Punjab News: पंजाब में 14 जनवरी को हड़ताल की घोषणा, जमीन-प्लाट, मकान और सम्पतियों की रजिस्ट्री होगी बंद, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में राजस्व अधिकारी संघ ने सरकार की नीतियों और अपने अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी (Sukh Charan Singh Channi) की कथित अवैध गिरफ्तारी के विरोध में 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Strike) पर जाने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, और बार-बार बातचीत के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला है। संघ के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी ने बताया कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन उनके मुद्दों को सुलझाने में लापरवाही बरती गई है।

Union President Sukh Charan Singh Channi giving information.
Union President Sukh Charan Singh Channi giving information.

14 जनवरी से हड़ताल

राजस्व अधिकारी संघ ने आरोप भी लगाया कि उनकी अवैध गिरफ्तारी संघ के सदस्यों को दबाने की साजिश है। चन्नी ने कहा कि हमने सरकार समय दिया, ताकि मांगों पर विचार किया जा सके। सरकार ने हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो हम 14 जनवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे।

नहीं हो पाएंगी रजिस्ट्रियां

संघ के सदस्यों ने बताया कि इस हड़ताल के चलते पंजाब में रजिस्ट्रियों और भूमि रिकॉर्ड से जुड़े कामकाज संबंधित कार्य पूरी तरह ठप हो सकते हैं। जिससे आम जनता और व्यापारिक गतिविधियों पर गहरा असर पड़ने की संभावना है।

राजस्व अधिकारियों का यह भी कहना है कि उनकी मांगें केवल अधिकारियों के हित से जुड़ी नहीं हैं। बल्कि जनता को भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए इन मुद्दों का समाधान जरूरी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते साल 27 नवंबर को बरनाला विजिलेंस ने एसोसिएशन के प्रधान चन्नी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया था। प्रदेश भर के राजस्व अधिकारियों ने 28 और 29 नवंबर को सामूहिक छुट्‌टी लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया था।

लेकिन इस बार राजस्व अधिकारियों ने मन बना लिया है कि अगर दो दिन में अध्यक्ष सुखचरण चन्नी के खिलाफ मामला वापस नहीं लिया गया, तो पूरे पंजाब में अनिश्चितकाल के लिए रजिस्ट्री बंद कर दी जाएगी।

Watch on Daily Samvad