Skip to content

Punjab News: पंजाब के इस बैंक में घुसे चोर, नकदी ना मिलने पर किया ये काम

Punjab News: पंजाब के इस बैंक में घुसे चोर, नकदी ना मिलने पर किया ये काम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जगराओं/लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) के रायकोट में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India in Raikot) की शाखा में चोरों ने सेंधमारी की। यह बैंक पुलिस क्वार्टरों के बिल्कुल नजदीक स्थित है। चोर बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और कैश केबिन तक पहुंच गए, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में नोट गिनने वाली मशीन को तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विपुल गोयल ने बताया कि देर शाम करीब 7:30 बजे वह बैंक में ताला लगाकर गए थे। आज सुबह उनकी सहायक सोनम ने फोन कर उन्हें बैंक में सेंधमारी की सूचना दी।

Police team investigating at Bank of India in Raikot
Police team investigating at Bank of India in Raikot

लोगों में दहशत का माहौल

मौके पर पहुंचकर देखा कि बैंक से लगे खाली प्लॉट की तरफ से दीवार तोड़ी गई थी। चोरों ने कैश केबिन का लकड़ी का दरवाजा भी तोड़ा, लेकिन नकदी नहीं मिलने पर नोट काउंटिंग मशीन को नुकसान पहुंचाया।

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्वार्टरों के इतने नजदीक हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Watch on Daily Samvad