Skip to content

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नगर निगम बठिंडा के बिल्डिंग इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह और भटिंडा के एक नक्शा नवीस (Architect) हनी मुंजाल को 30,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य के विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को संदीप सिंह, निवासी गांव बुर्ज महिमा, जिला बठिंडा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बठिंडा में निर्माणाधीन एक नई कॉलोनी के नक्शे को पास करने के लिए उक्त प्राइवेट नक्शा नवीस के माध्यम से प्रति फाइल 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर ने तीन फाइलों को पास करने के बदले 80,000 रुपये रिश्वत मांगी थी और ऐसा न करने पर फाइलों पर आपत्ति लगाने की धमकी दी है।

Vigilance Bureau nabs Municipal Corporation building inspector  while taking bribe
Vigilance Bureau nabs Municipal Corporation building inspector while taking bribe

बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी काबू

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस टीम बठिंडा यूनिट ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी काबू कर लिया गया।

इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad