Skip to content

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते हुए हवलदार को पकड़ा

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते हुए हवलदार को पकड़ा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत वीरवार को थाना संगत, जिला बठिंडा में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह को 70000 रुपये रिश्वत (Bribe) मांगने और लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ यह मामला बठिंडा जिले के गांव पथराला निवासी जगविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Constable caught by Vigilance Bureau while taking bribe
Constable caught by Vigilance Bureau while taking bribe

सौदा 70000 रुपये में तय हुआ

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को सूचित किया था कि उसका दोस्त एक मामले में बठिंडा जेल में बंद है और उक्त पुलिस कर्मचारी ने धमकी दी थी कि वह उसके दोस्त की पत्नी का नाम भी मामले में शामिल कर देगा। इससे बचने के लिए पुलिस कर्मचारी ने 1,50,000 रुपये की मांग की थी, लेकिन सौदा 70000 रुपये में तय हुआ।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।