Skip to content

Punjab News: जालंधर में घूस लेते JE समेत दो गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप

Punjab News: जालंधर में घूस लेते JE समेत दो गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) कार्यालय भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह को रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को सुमीत वधवा, निवासी सुदर्शन पार्क, मकसूदां, जालंधर शहर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

लाइनमैन पहले ही ले चुका है 5000 रुपए

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और बिजली का नया मीटर लगाने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत में आगे बताया गया कि उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही 5000 रुपए ले चुका है और शेष राशि के रूप में 5000 रुपए की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त लाइनमैन और जेई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए मौके पर ही काबू लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

https://www.youtube.com/watch?v=LOrD_xfKwNA

Watch on Daily Samvad