Skip to content

Punjab News: रिश्वत लेते PSPCL का कर्मचारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Punjab News: रिश्वत लेते PSPCL का कर्मचारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के उमरपुरा सब-डिवीजन कार्यालय, बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन जगदीश सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को तहसील बटाला के गांव फूलका के निवासी गुरविंदर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

रिश्वत की मांग की

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त लाइनमैन ने जानबूझकर पैसे वसूलने की नीयत से गांव फूलका में स्थित उसकी उपजाऊ जमीन के ऊपर से बिजली की तारें लगाई थीं।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लाइनेमैन ने इन तारों को हटाने के बदले पहले 1,500 रुपये लिए थे और अब 10,000 रुपये की और रिश्वत की मांग कर रहा था।

BRIBE
BRIBE

10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो थाने, रेंज अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।