Skip to content

Weather Today: पंजाब में मौसम रहेगा साफ, कोहरे और शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: पंजाब (Punjab) में आज मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने कोहरे (Fog) और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पिछले 24 घंटों में औसतन अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिन भी शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पाकिस्तान की सीमा में फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहां कोहरे के साथ-साथ शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बह रही हैं। आने वाले 3 दिनों में पंजाब के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। लेकिन उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद 21 जनवरी से 23 दिसंबर तक पंजाब में बारिश के आसार थे। लेकिन पिछले पश्चिमी विक्षोभ का असर भी पंजाब में देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी से 22 जनवरी तक पंजाब में 37 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसके चलते पंजाब को रेड जोन में डाल दिया गया है।

Weather Today
Weather Today

पंजाब में कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के पहले 22 दिनों में पंजाब में 12.3 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस साल भी बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। इस साल अब तक पंजाब में 8.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 32 फीसदी कम है। पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब में कम बारिश के साथ शुरुआत हुई है।