Skip to content

Weather Today: पंजाब के 11 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये न्यूज

Weather Today: पंजाब के 11 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये न्यूज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में कोहरे को लेकर आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की उम्मीद है। साथ ही ठंड भी बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौसम विज्ञान (Meteorology) केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पंजाब (Punjab) के आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई इलाकों में बारिश (Rain) देखने को मिली। वहीं, अब दो दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

Winter
Winter

11 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जबकि एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Fog in Punjab
Fog in Punjab

गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा

रविवार की बात करें तो पंजाब का गुरदासपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फाजिल्का में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार सुबह यहां 5.5 मिमी बारिश भी देखने को मिली।

रविवार सुबह 8.30 बजे के बाद पटियाला में 5 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 11 मिमी, मोहाली में 4 मिमी, रोपड़ में 1 मिमी और संगरूर, रूपनगर, होशियारपुर, बरनाला में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

बारिश के भी आसार

पंजाब में 13 और 14 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 15 और 16 जनवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते एक बार फिर बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है।

Watch on Daily Samvad