Skip to content

Weather Today: पंजाब में बारिश का अलर्ट, 18 जनवरी से घने कोहरे का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (Snowfall) के कारण मैदानी इलाके में जमकर ठंड (Cold) हो रही है। पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में आज (बुधवार) से लोगों को घने कोहरे (Fog) और कुछ स्थानों पर बारिश (Rain) का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते 16 जनवरी तक बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 18 जनवरी तक राज्य में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। 19 तारीख के बाद कोई अलर्ट नहीं है। वहीं अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 की गिरावट आई है। यह भी राज्य के सामान्य तापमान के करीब बना हुआ है।

Winter
Winter

चंडीगढ़ में तापमान 22.1 डिग्री

पंजाब (Punjab) में फरीदकोट (Faridkot) में सबसे अधिक 23.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ (Chandigarh) में तापमान 22.1 डिग्री रहा। पंजाब में आज मुख्य रूप से 13 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की स्थिति बन रही है।

यहां बारिश की संभावना

इन जिलों में फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। जबकि 16 जनवरी को छह जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के कुछ एरिया शामिल हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यहां सर्द रातें

रात के तापमान की बात करें तो पठानकोट और लुधियाना में बहुत ठंड है। दोनों जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री है। वहीं मोहाली में रात का तापमान 10.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 8.3 डिग्री है। हालांकि, राज्य के सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Watch on Daily Samvad