Skip to content

Weather Update: पंजाब के कई शहरों में घना कोहरा, बिजिविलिटी जीरो, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update Punjab: पहाड़ी इलाकों में हो रही जमकर बर्फबारी (Snowfall) के कारण समूचा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में ताजा बर्फबारी के कारण पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह पंजाब में घना कोहरा (Fog) छाया रहा है। कई जगहों पर बिजिविलिटी (Visibility) शून्य थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सुबह घना कोहरा छाए रहने के बाद मौसम साफ होगा। इसके बाद कुछ इलाके में बादल छा जाएंगे और बारिश के आसार बनेंगे। कल के मुकाबले औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा।

Weather Today
Weather Today

कई इलाकों में होगी बारिश

आज पंजाब के सभी जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं आज बादल छाए रहने का भी अनुमान है। जिसके बाद हीट लॉक की स्थिति बनेगी, रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन 12 जनवरी के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

Winter
Winter

उत्तर भारत में बादल छाएंगे

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान की तरफ एक्टिव हुआ है। केंद्र के उमांशंकर दास के अनुसार, जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी एशिया से आने वाली नमी से टकराएगा तो उत्तर भारत में बादल छाएंगे और 11-12 जनवरी को बारिश के आसार बनेंगे। इस दौरान लोगों को धुंध से भी राहत मिलेगी।

Watch on Daily Samvad