Skip to content

Aaj ka Panchang: आज करें भगवान कार्तिकय की पूजा, सभी तरह के सुख की होगी प्राप्ति

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 03 February 2025: आज तारीख है 03 फरवरी 2025, दिन है सोमवार (Monday)। माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 03 फरवरी को है। इस तिथि पर स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस दिन भगवान स्कंद अर्थात भगवान कार्तिकय की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि स्कंद षष्ठी के दिन पूजा करने से जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। षष्ठी तिथि पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 03 February 2025)

  • वार - सोमवार
  • ऋतु - शिशिर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 08 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 02 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह सुबह 10 बजकर 07 मिनट पर
  • चंद्रास्त- रात 11 बजकर 16 मिनट पर
Puja Path
Puja Path

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
  • दिशा शूल - पूर्व
lord Lakshmi Ganesh Puja
Lord Lakshmi Ganesh Puja

उत्तम ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

उत्तम चन्द्रबलम

वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

Watch on Daily Samvad