Skip to content

Aaj ka Panchang: आज है कृष्ण पक्ष की पंचमी, भगवान शिव जी की करें पूजा, जाने पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 17 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी सोमवार 17 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। सोमवार (Monday) का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर शिववास योग का संयोग बन रहा है। इस योग में महादेव की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही महादेव की कृपा बरसेगी। आईए, पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 17 February 2025)

  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 13 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 10 बजकर 32 मिनट पर
  • चंद्रास्त- सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर

शुभ योग

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक
  • विजया मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 10 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - देर रात 12 बजकर 09 मिनट से देर रात 01 बजे तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 08 बजकर 22 मिनट से 09 बजकर 46 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 24 मिनट तक
  • दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

Watch on Daily Samvad