Skip to content

Gold Card Scheme: ट्रंप ने की नई गोल्ड कार्ड योजना की घोषणा, अब इतने लाख डॉलर में मिलेगी अमेरिकी नागरिकता

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमेरिका। Gold Card Scheme: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' नाम से एक नया वीजा कार्यक्रम लॉन्च किया है। इसे 50 लाख डॉलर (22 करोड़ भारतीय रुपये) में खरीदा जा सकता है। ट्रंप ने इसे अमेरिकी नागरिकता का रास्ता बताया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' को EB-5 वीजा प्रोग्राम का विकल्प बताया और कहा कि भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह वीजा कार्ड अमेरिकी नागरिकता का रास्ता खोलेगा। इस कार्ड को खरीदकर लोग अमेरिका आएंगे और यहां ढेर सारा टैक्स चुकाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि इस पहल से राष्ट्रीय कर्ज जल्दी चुकाया जा सकेगा। वर्तमान में अमेरिका में नागरिकता हासिल करने के लिए EB-5 वीजा कार्यक्रम है। यह 1990 से लागू है। इस वीज़ा कार्यक्रम का उद्देश्य विदेशी निवेश को आकर्षित करना है। इसके लिए लोगों को ऐसे व्यवसाय में $1 मिलियन का निवेश करना होगा जो कम से कम 10 नौकरियाँ पैदा करे।

Watch on Daily Samvad