Skip to content

Holiday News: पंजाब में बुधवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) के लोगों के लिए खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 26 फरवरी को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। बता दे कि सरकार ने ये फैसला महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) को देखते हुए लिया है। 26 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 26 फरवरी को सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। जिसके चलते राज्य भर के सरकारी कार्यालयों, सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा। इस दिन लोग भगवान शिव का व्रत रखते है और उनकी पूजा की जाती है।

Watch on Daily Samvad