Skip to content

Jalandhar News: नशा तस्करों के खिलाफ आर-पार की जंग, मोहिंदर भगत ने पुलिस कमिश्नर को दिए सख्त आदेश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: गत दिनों जालंधर (Jalandhar) में नशे से हुई नौजवानों की मौत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब के बागवानी मंत्री एवं जालंधर वेस्ट के विधायक मोहिंदर भगत (Mohinder Bahgat) ने पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा (Swapan Sharma) को नशे के खिलाफ आर पार की जंग छेड़ने के आदेश दिए है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को बिना किसी के दबाव के काम करने को कहा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा न जाए जो नशा तस्करी में शामिल हो। यह अभियान सख्ती से जारी रहना चाहिए और नशे के खिलाफ निचले स्तर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि हम जालंधर को नशा मुक्त कर सकें।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

पुलिस कमिश्नर को दिए सख्त आदेश

उन्होंने कहा कि नशा तस्करी बड़े अपराधों में शामिल हैं इस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त आय से बनाई तस्करों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए।

उन्होंने पुलिस कमिश्नर को सख्त आदेश देते हुए कहा कि नशा तस्करों को जल्द से जल्द पकड़ कर जेल की सलाखों के पिछे भेजा जाएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवान हमारे देश का भविष्य है उनको इस तरह नशे से मरता हुआ हम हर्गिज नही देख सकते।

Watch on Daily Samvad