Skip to content

Mexico Road Accident: अमेरिका में भीषण हादसा, 41 लोगों की मौत, मृतकों में क्या भारतीय भी शामिल? पढ़ें

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मेक्सिको (अमेरिका)। Mexico Road Accident: अमेरिका के मेक्सिको (Mexico) से भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस हादसे में करीब 41 लोगों की मौत हो गई है। 48 पैसेंजरों से भरी बस हाईवे पर ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

हादसे की जानकारी देते हुए ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा, ये बस 48 लोगों को ले जा रही थी जिसके बाद ये एक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद इस हादसे में दो ड्राइवर समेत 41 लोगों की मौत हो गई। बस धूं-धूं कर पूरी तरह से जल गई है। जलने के बाद ये राख में बदल गई।

road accident in Mexico
road accident in Mexico

जलकर खाक हुई बस

जानकारी के मुताबिक भीषण टक्कर के बाद आग की लपटों में घिरने के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, केवल धातु के फ्रेम के अवशेष बचे थे। अब तक, केवल 18 शवों की पुष्टि की गई है, वहीं अभी बहुत सारे शव गायब हैं। बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में इस हादसे में मारे गए लोगों को लेकर संवेदना व्यक्त की है।

बस ऑपरेटर ने कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए बेहद खेद है साथ ही यह भी कहा कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने के लिए काम कर रहा है कि क्या हुआ था और जब ये हादसा हुआ तब बस की स्पीड कितनी थी।

road accident in Mexico
road accident in Mexico

पीड़ित लोगों को मुआवजा

हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हादसा पीड़ित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। कंपनी शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, घायलों ने बताया है कि आग ने कुछ ही पलों में पूरी बस को चपेट में ले लिया था। बस पिघलती चली गई और लोगों की चीखें एक-एक करके शांत होती चली गईं। कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

https://youtu.be/mXum8GB0wfo